संदेश

अगस्त, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

चरित्र पर संदेह करने वाले अपने ही पति को महिला शिक्षा मित्र ने पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट

चित्र
        जौनपुर:  ज़िले के पंवारा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महेंद्रू में महिला शिक्षामित्र ने अपने ही पति को लाठी-डंडे व धारदार हथियार से मारकर मौत के घाट उतार दिया।       मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपित को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। बताया गया है कि पत्नी के चरित्र पर संदेह को लेकर आए दिन होने वाली कलह ही इस सनसनीखेज़ वारदात का कारण बनी। गांव महेंद्रू की बीना देवी अपने ही गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत है। उसका पति 38 वर्षीय मनोज सिंह चौहान उसके चरित्र पर संदेह करता था। इसे लेकर दोनों में आए दिन कलह होती थी। सोमवार को दोपहर करीब दो बजे दोनों में फिर इसी बात पर झड़प होने लगी और मारपीट भी हुई। पत्नी ने दरवाजा बंद करके अपने पति को डंडों और धारदार हथियार से वार कर दिया। इस बार से मनोज के सिर पर गहरी चोट जाए जिससे उसका मौके पर ही देहांत हो गया। मृतक के पास माता-पिता दूसरे कमरे में मौजूद थे लेकिन उन्हें इस अनहोनी का पता ही नहीं चल पाया। घटना के समय कमरे में दंपति के दो बच्चे भी मौजूद थे।       ...

देश प्रेम व लोकसेवा का भाव पैदा करता है स्काउट गाइड:प्रकाश जी

चित्र
                                                       रिपोर्ट: कृष्णा शर्मा            रसड़ा (बलिया)।  क्षेत्र के कमतैला गांव स्थित श्रीमती फुलहरा स्मारक महिला महा विद्यालय के बीएड की छात्राओं का स्काउट गाइड एवं योग प्रशिक्षण शिविर का एक गोष्ठी के साथ संपन्न हुआ। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक प्रकाश व बीएड विभाग के एचओडी आशुतोष पाण्डेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर गठित 9 भिन्न टोलियों के प्रमुखों के अलावा विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि प्रकाश ने कहा कि स्काउट एंड गाइड के द्वारा युवा पीढ़ी में देश प्रेम के साथ लोकसेवा के भाव पैदा होता है। उन्होंने कहा कि भारत युवाओं का देश है। यदि युवा स्काउट गाइड के सिद्धांतों को अपना लें तो भारत को विश्व गुरु बनने से कोई रोक नहीं पायेगा। इस अवसर पर 9 गाइड टोलियों की ग्रूप लीडर नीतू य...

बंद नहीं होंगे परिषदीय इंग्लिश मीडियम स्कूल, मंत्री ने अपने बयान पर हुए असमंजस को किया दूर

चित्र
           लखनऊ। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद वर्तमान में प्रदेश भर में 5440 इंग्लिश मीडियम स्कूल चला रहा है। चंद रोज़ पहले कानपुर में बेसिक शिक्षा मंत्री का बयान आया था कि ये स्कूल बंद किए जाएंगे। अंग्रेजी मीडियम के स्कूलों को बंद करने के पीछे बाकायदा सरकार की नई एजुकेशन पॉलिसी का हवाला भी दिया गया था। विभागीय मंत्री के इस बयान के बाद इन स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों से लेकर बच्चों और अभिभावकों तक की पेशानी पर परेशानी के बल पड़ गए थे। अब एक विशेष बातचीत में मंत्री ने यह असमंजस दूर कर दिया है। उन्होंने साफ़ कहा कि ये स्कूल बंद नहीं किए जाएंगे।            बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी ने स्पष्ट किया कि ब्लाकों में बनाए गए अंग्रेज़ी मीडियम विद्यालय पूर्व की भांति चलते रहेंगे लेकिन अब आगे ऐसे नये विद्यालयों की संख्या नहीं बढ़ेगी। मंत्री ने कहा कि हर ब्लाक में पांच अंग्रेजी मीडियम के संचालन पर बजट और संसाधन खर्च किया गया है। ऐसे में इन्हें बंद करने का सवाल ही पैदा नहीं होता।           2018 में उत्त...

प्रशिक्षु छात्र अध्यापकों का ट्विटर पर अभियान: प्राथमिक शिक्षक भर्ती नहीं तो वोट नहीं

चित्र
             लखनऊ। उत्तर प्रदेश के छात्र प्राथमिक शिक्षक भर्ती की मांग लगातार कर रहे हैं। छात्र सरकार से शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी करने की मांग कर रहे हैं। राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफ़नामा दाख़िल किया था कि प्राथमिक शिक्षकों के 51 हज़ार से अधिक पद रिक्त हैं और जल्द ही भर्ती दी जाएगी एवं शिक्षा मित्रों को एक और मौका दिया जाएगा। सरकार विज्ञापन जारी नहीं करना चाहती, इसलिए छात्रों के द्वारा लखनऊ में लगातार आंदोलन किया जा रहा है। आज छात्रों ने ट्विटर पर #NoUPPRT_NoBJP ट्रेंड करवा के सरकार को ये बता दिया कि अगर प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी नहीं हुआ तो हम युवा आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी को वोट नहीं देंगे।बेसिक शिक्षा विभाग में पिछले 5 वर्षों से कोई नई भर्ती नहीं हुई है।       बताया गया कि 68500 और 69000 शिक्षकों की जो भर्ती हुई है, वह सुप्रीम कोर्ट से शिक्षामित्रों के समायोजन रद्द होने की वजह से हुई है। आरटीआई से प्राप्त डाटा के अनुसार, प्राथमिक विद्यालयों में अब भी डेढ़ लाख से ज़्यादा पद ख़ाली हैं। टीईटी को आजीवन करन...

मिड डे मील में बिस्कुट बांटने पर कटा पूरे स्टाफ का वेतन, स्कूल में सफाई ना होने पर भी डिप्टी डायरेक्टर ने की कार्रवाई

चित्र
           कानपुर, उप शिक्षा निदेशक बेसिक राजेश कुमार शाही शनिवार को कल्याणपुर ब्लाक के चार विघालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि विद्यालयों में कई प्रकार की अवस्थाएं व्याप्त हैं। किसी विद्यालय में सफाई ठीक से ना होने पर डिप्टी डायरेक्टर नाराज दिखे तो कहीं पर मिड डे मील में गर्मागर्म भोजन के स्थान पर बिस्कुट देकर ही बच्चों को टर्न खाया जा रहा था।        इसमें से संविलियन विघालय कुसौली में सफ़ाई भी ढंग से नहीं हुई थी। एमडीएम में बच्चों को बिस्कुट बांटा जा रहा था जितने रजिस्टर होना चाहिए वो भी पूरे नहीं मिले। शिक्षिकाओं का अवकाश था स्कूल में अव्यवस्था होने पर प्रधानाध्यापिका का एक महीने का वेतन रोकने के आदेश किए, इसी तरह दो अन्य शिक्षकों का एक दिन का वेतन और एक का मानदेय रोकने के आदेश किए गए। प्राथमिक विद्यालय नौरंगाबाद में शिक्षिकाओं का अवकाश था, शिक्षा मित्र को स्कूल खोलना था लेकिन वह अनुपस्थित थे। शिक्षा मित्र का मानदेय रोकने के आदेश किए गए हैं।

प्राइमरी स्कूलों के अध्यापकों को जल्द मिलेगी प्रमोशन की खु़शख़बरी, प्रस्ताव की तैयारी के साथ ही सीनियरिटी लिस्ट बनाने का कार्य भी होगा आरंभ

चित्र
           लखनऊ। प्रमोशन का इंतज़ार कर रहे शिक्षकों के लिए खुशख़बरी है। अब सरकार ने बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत सहायक अध्यापकों को प्रधानाध्यापक पद पर प्रमोशन की मंजूरी दे दी है। सरकार के इस नए फैसले से जिले में पांच साल बाद करीब 800 शिक्षकों को फायदा होगा। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश द्विवेदी के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश पर विभाग अपनी तैयारियों में जुट गया है।        ज़िलों में परिषदीय विद्यालयों में क़रीब डेढ़ लाख सहायक अध्यापक एवं प्रधानाध्यापक कार्यरत हैं। वर्ष 2016 से ही प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को पदोन्नति नहीं हुई है। इसे देखते हुए और शिक्षक संघों की लंबित मांगों के परिपेक्ष में शासन ने प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों की पदोन्नति के लिए प्राथमिक के प्रधानाध्यापक के पद पर प्रमोशन का प्रस्ताव देने के निर्देश दिए हैं।        

दोस्त और शिक्षक प्रेमी से मिल कर शिक्षिका ने कराई अपने ही शिक्षक पति की हत्या, तीनों गिरफ्तार

चित्र
           लखनऊ। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करा दी। पुलिस ने शनिवार को इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए पत्नी सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि पति दोनों के संबंधों के बीच बाधा बन रहा था। लिहाजा प्रेमी हेमेंद्र ने उसके पति को दवा सप्लाई में ज्यादा लाभ दिलाने का झांसा देकर बुलाया और उसकी हत्या कर शव आईआईएम  रोड के पास फेंक कर फ़रार हो गया।          आशुतोष के भाई राजेश सिंह ने मडियांव थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस उसे ढूंढ पाती इससे पहले ही पुलिस को 24 अगस्त को उसका शव आईआईएम  रोड किनारे मिला जिसके बाद पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुटी थी। मृतक के फोन कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस आरोपियों तक पहुंची और शनिवार को मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मृतक आशुतोष की पत्नी प्रीति और उसके प्रेमी हेमेन्द्र ने प्राथमिक विद्यालय औरास जिला उन्नाव में सहायक अध्यापक पद पर एक साथ नौकरी की शुरुआत की थी।  इसी दौरान दोनों में प्रेम सम्बन्ध हो गया...

7 सितंबर को हैशटैग अभियान के साथ ही 21 सूत्रीय मांगों के समर्थन में हुंकार भरेंगे प्रदेश भर के गुरुजन

चित्र
       ग़ाज़ियाबाद। प्रत्येक कक्षा में एक अध्यापक और प्रत्येक स्कूल में प्रधानाध्यापक, क्लार्क, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और चौकीदार की तैनाती के साथ ही महामारी के बीच कराए गए पंचायत चुनावों में काल का ग्रास बने शिक्षकों के परिजनों को एक करोड़ रुपए मुआवज़ा देने जैसी 21 सूत्रीय मांगों के समर्थन में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने चुनावी मौसम में सरकार से दो-दो हाथ करने का फ़ैसला लिया है। संघ की प्रदेश कार्यकारिणी ने सूबे के तमाम जिलाध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों को बाक़ायदा पत्र लिखकर 7 सितंबर से 14 सितंबर तक का पूरा शेड्यूल भी समझा दिया है। संघ के अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र शर्मा और महामंत्री संजय सिंह ने जिला और ब्लॉक इकाइयों को लिखे अपने पत्र में कहा है कि उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की 21 सूत्रीय मांगों के समर्थन में 7 सितंबर को टि्वटर हैशटैग अभियान चलाकर शासन की दमनकारी नीतियों के ख़िलाफ़ बिगुल फूंका जाएगा। यदि इस अभियान के बाद भी कुंभकरण की नींद सो रही सरकार नहीं जागी तो 12 सितंबर को लखनऊ के रिसालदार पार्क में शिक्षक संघ कार्य समिति की बैठक में समस्याओं के नि...

ग़ज़ल: "चाक दामन सिला नहीं करते"- डॉ० यामीन चौधरी

चित्र
         टूटकर दिल मिला नहीं करते; चाक दामन सिला नहीं करते! ज़िंदगी तूने कुछ दिया भी नहीं, फिर भी तुझसे गिला नहीं करते। मुस्कुराने के अब नहीं मौसम,  गुल ख़िज़ां में खिला नहीं करते। आबरु, इज़्ज़तो ह़या के चराग़, मह़फ़िलों में जला नहीं करते। ह़क़ ह़ुकूमत में तंग ज़हनों की, मॉगने से मिला नहीं करते।           आस दिल में जगाती रही ज़िंदगी। रोज़ सपने दिखाती रही ज़िंदगी। आरज़ूयें लगीं जब भी दम तोड़ने, मेरी आंखों में आती रही ज़िदगी। रास्तों से मिलीं ठोकरें भी मगर, हौसला भी दिलाती रही ज़िंदगी। क्या हुआ तू अगर दूर मुझसे हुआ, तेरी यादें सजाती रही ज़िदगी। मेरे अपने ना मेरा सहारा बने, बोझ मेरा उठाती रही ज़िदगी।             समंदरों में ग़मों के उतर गया कैसे। कहां कहां से न जाने गुज़र गया कैसे। सफ़र तमाम हुआ कश्मकश में यूं उसका, उसे ख़बर ही नहीं कब वो मर गया कैसे। तमाम उम्र बनाता रहा वो ख़ुद को मगर, ना जाने कब वो किसी पल बिखर गया कैसे। जो चल रहा था मेरे साथ साए की...

एन्ज्योप्लास्टिक सर्जरी के बाद जल्द ही जन सेवा को लौटेंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री

चित्र
        जोधपुर। सियासत के जादूगर हरदिल अज़ीज़ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जयपुर के एसएमएस हास्पिटल में ऐडमिट करवाया गया था, ऐंन्ज्योग्राफ़ी में 90% ब्लाकेज आ जाने की वजह से आज सुबह उनकी सफ़ल ऐन्ज्योप्लास्ट सर्जरी की गयी।          जोधपुर से एएमई न्यूज़ के ब्यूरो रिपोर्ट में एसमस के प्रभारी डॉक्सुटर धीर भंडारी के हवाले से बताया कि मुख्यमंत्री अब ख़ुद को पहले से बेहतर फ़ील कर रहे हैं, मगर बीमार होने के बावजूद गहलोत करोना की गाईड लाईन और आम पब्लिक की सेहत के लिए बड़े फ़िक्र मन्द हैं।          हाल ही में अस्पताल से भी उन्होंने बयान जारी किया है, इधर उनकी अस्वस्थता के बारे में जानकारी प्राप्त होने पर प्रदेश और ख़ास तौर पर उनके ग्रह नगर जोधपुर में उनकी सेहतयाबी के लिए हर शख़्स अपने स्तर पर उनके शीघ्र स्वस्थ लाभ के लिए दुआएं कर रहा है। मुख्यमंत्री ने जनता से कहा है कि मैं जल्द ही स्वस्थ होकर आप लोगों की ख़िदमत में हाज़िर होऊंगा।

पूनम बनीं महिला शिक्षक संघ की भोजपुर ब्लॉक इकाई की अध्यक्ष

चित्र
          ग़ाज़ियाबाद। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई के रूप में भोजपुर में भी महिला शिक्षक संघ का गठन कर दिया गया। नवनियुक्त ब्लाक कार्यकारिणी में पूनम त्यागी को ब्लॉक अध्यक्ष और नीरा को महामंत्री का पद दिया गया हैै।  कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों के मनोनयन के लिए ब्लॉक अध्यक्ष में मंत्री को अधिकृत किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ नीतु, उपाध्यक्ष रमा सिंह, कोषाधक्ष्य आवृति, संगठन मंत्री सुशीला, उपाध्यक्ष रीना,संगठन मंत्री सीमा सरहदी आदि महिला शिक्षक नेत्री उपस्थित रहीं।        महिला शिक्षक संघ की ब्लाक इकाई से अपेक्षा की गई कि वह महिला शिक्षकों, शिक्षा व छात्राओं के हित में कार्य करते हुए समाज के निम्न वर्ग के उत्थान के लिए बेहतर क्षमता का प्रदर्शन करेंगी।

जीडीए विकसित करेगा मैडिकल हब, शहर को मिलेगा एक नया लुक

चित्र
            ग़ाज़ियाबाद। जीडीए की 158वीं बोर्ड बैठक में कुल 16 प्रस्ताव मंज़ूर किए गए। रैपिड रेल के गुलधर-दुहाई स्टेशन के पास साढ़े 6 सौ हेक्टेयर में सिटी विकसित करने, कोयल एंक्लेव में मेडिकल हब बसाने, मधुबन-बापूधाम योजना के आवंटियों से संबंधित प्रस्ताव पास किए गए। अब शहर में सुविधाओं में बढ़ोत्तरी हो सकेगी। जीडीए सभागार में मेरठ मंडल के आयुक्त एवं जीडीए चेयरमैन सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में दिल्ली से मेरठ के निर्माणाधीन रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम कॉरिडोर के जिले में 7 स्टेशन प्रस्तावित हैं। इन स्टेशनों के डेढ़ किलोमीटर की परिधि में इंप्लुएंस जोन घोषित होगा। वहां भवन योजना की मंजूरी के लिए जीडीए से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना होगा। इस क्षेत्र को मिक्स लैंड यूज के तहत विकसित किया जाएगा। नतीजन आवासीय व व्यवसायिक गतिविधियां हो सकेंगी। इसी क्रम में रैपिड रेल के गुलधर और दुहाई स्टेशन के पास 650 हेक्टेयर क्षेत्र में आवासीय, व्यवसायिक और औद्योगिक हब विकसित किया जाएगा। मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह ने बताया कि दिल्ली से मेरठ तक 82 किलोमीटर लंबा रैपिड र...

इंग्लिश मीडियम स्कूल बंद कर शहरी-ग्रामीण कैडर करेंगे ख़त्म: बेसिक शिक्षा मंत्री का ऐलान

चित्र
           कानपुर, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा मंत्री के नया ऐलान के अनुसार प्राइमरी शिक्षकों का शहरी-ग्रामीण काडर अब ख़त्म हो जाएगा। नई शिक्षा नीति के अनुरूप प्रदेश भर के इंग्‍लिश मीडियम स्‍कूल भी अब बन्द कर दिए जाएंगे। शिक्षा मंत्रालय के इस फ़ैसले से जहां शहरी क्षेत्र में ट्रांसफर की बाट जोह रहे शिक्षकों में खुशी है वहीं दूसरी ओर इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षकों को अपनी मेहनत अधर में लटकी दिखाई दे रही है।            उत्‍तर प्रदेश में प्राइमरी शिक्षकों का ग्रामीण क्षेत्रों से नगरीय क्षेत्रों में तबादला अब आसान हो जाएगा। प्रदेश सरकार ने शहरी और ग्रामीण काडर ख़त्‍म करने का निर्णय लिया है। इसके साथ नई शिक्षा नीति के तहत अंग्रेज़ी माध्‍यम के परिषदीय स्‍कूलों को भी बंद करने का निर्णय लिया गया है। बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी ने कानपुर में ये ऐलान किया।         बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री की ओर से इस अवसर पर कानपुर नगर स्थित कल्याणपुर क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय लोकसभ खेड़ा के ...

रक्षाबंधन पर मीठे ज़हर का खुलेआम चल रहा कारोबार, खाद्य अधिकारी मौन

चित्र
                                                      - कृष्णा शर्मा           बलिया, मिठाई कारोबारियों द्वारा लोगों के सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। जल्दी से जल्द अमीर बनने के लालच में मिठाई कारोबारी जनता के जान लेने के लिए किसी भी हद तक जा रहे है जनपद सहित रसड़ा तहसील क्षेत्र बाजारों में मिठाई का कारखानें चल रहे हैं।जिनके पास खाद्य विभागों द्वारा जारी काेई प्रमाण पत्र भी नहीं है मगर फर्जी तरीके से अवैध कारखाना चल रहे हैं। आजकल कम  लागत में रासायनिक पदार्थों से तैयार कर मिठाईयाें काे  तेजी से बेचा जा रहा है,जिसकाे आम लाेग खरीदकर सेवन कर रहे हैं और अनेकाें बीमारियाें के शिकार हो रहे हैं।        आज रविवार को  रक्षाबन्धन  पर्व  के चलते दस दिन पहले से अवैध कारखानाें में ऐसे उमंग से मीठे जहर के रुप में भारी मात्रा में मिठाईयां तैयार की जा रही हैं। रसड़ा नगरपालिका क्षेत्र के गलियाें सहित ...

भाई-बहनों के प्रेम का ही नहीं, सांप्रदायिक सौहार्द का भी प्रतीक है रक्षाबंधन

चित्र
                                               एम०सलीम की क़लम से                         ग़ाज़ियाबाद, भाई-बहनों के बीच प्रेम और सौहार्द का प्रतीक रक्षाबंधन बुंदेलखंड में सांप्रदायिक सौहार्द का भी पर्व है। इसकी बुनियाद 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ने बांदा के तत्कालीन नवाब अली बहादुर सानी (द्वितीय)  को राखी भेजकर डाली थी।      अपनी मुंह बोली बहन को राखी के उपहार में नवाब 10 हज़ार फ़ौज लेकर खुद फिरंगी सेना से मोर्चा लेने झांसी पहुंच गए थे। बुंदेलखंड में आज भी रक्षाबंधन सौहार्द का संदेश देता है। तमाम मुस्लिम बहनें भी अपने हिंदू भाइयों को राखी बांधतीं हैं। और मुंह बोले हिंदू भाई भी उनकी रक्षा के वचन समेत कई उपहार देते हैं। यहां पर सामाजिक और सांप्रदायिक सौहार्द की नींव 1857 की क्रांति में पड़ गई थी। अंग्रेजी सेना ने झांसी के किले को चारों तरफ़ से घेर लिया था। र...

75वें हीरक जयंती स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन

चित्र
 75वें हीरक जयंती स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन  जम्मू-कश्मीर ब्यूरो चीफ सुनील आनंद   पुंछ/15 अगस्त 21/जिला न्यायालय परिसर पुंछ में अशोक कुमार शवन जिसमें सुबह आठ बजे ध्वजारोहण किया गया.  सचिव डीएलएसए सैयद वजाहत काज़मी, विशेष मोबाइल मजिस्ट्रेट पुंछ उप न्यायाधीश सरफराज कुरैशी और जिला मोबाइल मजिस्ट्रेट पुंछ श्री।  इस मौके पर शफीक मलिक मौजूद रहे।  इस अवसर पर बोलते हुए श्री.  अशोक कुमार शवन ने स्वतंत्रता सेनानियों और शांतिप्रिय लोगों की भूमिका पर प्रकाश डाला।  इस अवसर पर अध्यक्ष बीएपी श्री.  मरूफ खान मन्हास, सैयद ताज हुसैन शाह, मोहम्मद जमान, अनुज कपूर, इफ्तिखार अहमद बज्मी, मुख्तार अहमद, सैयद वसीम हैदर, निदेशक अभियोजन, पीपी, एपीपीएस, पीएलवी और स्टाफ सदस्य भी उपस्थित थे।  सैयद वजाहत काज़मी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।  इस अवसर पर नारी निकेतन के कुछ छात्रों को भी सम्मानित किया गया।

चूमते ही बदनाम हो गया जीना यूं दुश्वार हो गया , लेखक नदीम आलम

चित्र
 कहानी एक मच्छर की  भिन्न भिन्न भिन्न भिन्न करता हूँ  हर लम्हा तुम पर मरता हूँ ,  काटता फिरता बेशक हूँ मैं प्यार जो इतना करता हूँ  ।  चूमता हूँ मैं बारी-बारी  देकर जिस्म पर लाली सारी , ना हूँ मैं कोई डेंगू मच्छर  ना जान चाहिए मुझे तुम्हारी ।  जग सोता और मैं जगता हूँ एक बयां हक़ीक़त करता हूँ , खो ना जाओ सब नींद में  हर वार सही से करता हूँ ।  चूमते ही बदनाम हो गया  जीना यूं दुश्वार हो गया , और करते-करते प्यार तुम्ही से फिर मरने को तैयार हो गया ।  भिन्न भिन्न भिन्न भिन्न करता हूँ  हर लम्हा तुम पर मरता हूँ।

सेंट मैरी चर्च आगरा के वरिष्ठ पुरोहित एवं मीडिया प्रभारी फादर मून लार्ज के साथ आप सभी तक न्यूज़ चैनल के दिल्ली प्रभारी रीटा सिंह की सामाजिक मुद्दों पर अहम बातचीत,

चित्र
 एस टी मैरी चर्च के वरिष्ठ पुरोहित एवं मीडिया प्रभारी फादर मून लार्ज रस से आप सभी तक चैनल कि दिल्ली स्टेट कोऑर्डिनेटर रीटा सिंह ने कोविड-19 जैसी महामारी के साथ-साथ लोकडाउन दौरान उनकी सक्रियता पर बातचीत की,     रीटा सिंह से बात करते हुए फादर मून लार्ज ने कहा कि कोविड-19 पूरा देश जूझ रहा था लोग बकरी के साथ साथ दूध पानी और यहां तक कि आवश्यक दवाओं के लिए जूझ रहे थे कोई उनका हाल जानने वाला नहीं था, सरकार ने बड़े पैमाने पर अपने स्तर से जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की शुरुआत तो की मगर सभी जनता तक यह तमाम सुविधाएं नहीं पहुंच सकी, हमने उस दौरान जरूरतमंद लोगों के घर घर जाकर खाद्य सामग्री के साथ-साथ दूध ,पानी, दवाइयां, और जरूरत का सामान लोगों तक पहुंचाया। जिस दौरान लोग एक दूसरे से दूरी बना रहे थे एक दूसरे का दर्द साझा करने से अपने दामन बचा रहे थे उस समय हम लोगों ने इंसानियत को बचाने के लिए धर्म और जाति से ऊपर उठकर देश की आम जनता तक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए यह तमाम सुविधाएं पहुंचाई।       स्वतंत्रता दिवस के संबंध में सवाल किए जाने पर उन्होंने कहा की पं...

श्रावण कृष्ण अमावस्या के अवसर पर सुरेश रैना ने दी दूधेश्वर नाथ मंदिर में अपनी हाज़िरी

चित्र
                                        ग़ाज़ियाबाद, श्रावण कृष्ण अमावस्या के अवसर पर श्री दूधेश्वर नाथ मन्दिर में ग़ाज़ियाबाद के गौरव भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने मत्था टेका।                                                                                       ग़ाज़ियाबाद से कपिल शर्मा की रिपोर्ट             सुरेश रैना आज अपने माता-पिता, भाई एवं मित्रों सहित यहां आकर गुरुदेव श्रीमहन्त नारायण गिरि जी महाराज श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर ग़ाज़ियाबाद व  अन्तर्राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने भगवान दूधेश्वर पंचामृत ,फल के रस, पुष्प के रस सहित अन्य जलों एवं दुग्ध रूद्राभिषेक भी किया।       ...

लाल बहादुर प्रधान संघ के अध्यक्ष जबकि मंत्री बने गणेश गुप्ता

चित्र
                                                  रिपोर्ट: कृष्णा शर्मा                                 रसड़ा (बलिया)। स्थानीय ब्लाक मुख्यालय स्थित डवाकरा हाल में प्रधान संघ की बैठक रविवार को सम्पन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से रसड़ा ब्लाक के प्रधान संघ का अध्यक्ष सिलहटा के प्रधान लालबहादुर राजभर को अध्यक्ष, जयराम चौहान को उपाध्यक्ष, गुड़िया देवी पत्नी रामरतन यादव को कोषाध्यक्ष चुना गया। जिनका माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री राजभर ने कहा कि जो दायित्व उन्हें सौंपा गया है। वे इसका ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। साथ ही ग्रामप्रधानों के मान सम्मान को कभी झुकने नहीं देंगे। इस अवसर पर अरुण सिंह, गुड्डू सिंह,प्रभात ठाकुर,राजकुमार यादव, जंग बहादुर राजभर,भरत गुप्ता,नन्हेलाल गुप्ता, वकील राजभर,संजय गुप्ता, रविन्द्र यादव,अजय कुमार, सुभाष राम,राजेश राजभर, सलामुद्द...

मिशन 2022 के परिपेक्ष्य में मिहिर सेना ने चलाया डोर टू डोर अभियान

चित्र
               ग़ाज़ियाबाद, शहर की सदर विधानसभा   के मिहिर सेना के प्रभारी विवेक पारूथी ने जिला महासचिव कनक जैन और ग़ाज़याबाद सदर विधानसभाध्यक्ष मनोज शर्मा, उपाध्यक्ष रामप्रकाश कश्यप व सचिव सोनू कुमार के साथ घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान मिहिर सेना के नेताओं ने लोगों की समस्याओं को समझा और अपने मिशन 2022 के मद्देनज़र उन से चर्चा की। सेना के नेताओं का दावा है कि पदयात्रा और डोर टू डोर लोगों से मुलाकात का सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। कहा गया कि इस दौरान क्षेत्र वासियों ने स्नेह और आशीर्वाद दिया। विवेक पार्वती का दावा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में शहर सीट पर मेहर सेना का कब्जा होगा।

चोरों ने डॉक्टर की कार को बनाया निशाना, घटना सीसीटीवी में कैद

चित्र
        मुरैना, शहर में चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि चोरी की वारदात को अंजाम देने से भी नही चूक रहे है।आमजनता ने पुलिस की गश्ती पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है।चोरी की वारदात को अंजाम देने का मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बस स्टैंड पर स्थित डॉक्टर संजीव बांदिल के निवास का बताया गया है। घर के बाहर खड़ी सेंट्रो कार को तीन वाहन चोर धक्का मार कर ले गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। बताया जाता है कि सफेद रंग की हौंडा सिटी में सवार चोर कार से गांधी कॉलोनी रोड पर आए और बाल निकेतन रोड पर अपनी कार को खड़ी करने के बाद चोरी करने के लिए कार की तरफ पहुंचे ।कार में से एक युवक ने डॉक्टर की सेंट्रो कार का गेट खोल कर गाड़ी को स्टार्ट करने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सका ।जब कार स्टार्ट नहीं हुई तो हौंडा सिटी में सवार दो चोर उतरकर सेंट्रो कार के पास आए और उन्होंने डॉक्टर की कार को धक्का देकर गांधी कॉलोनी रोड तरफ स्टार्ट करने के बाद नो दो ग्यारह हो गए।घटना सीसीटीवी में कैद हुई हैं।

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को देख जनता ने लगाए मुर्दाबाद के नारे, महिलाओं ने फेंका कीचड़

चित्र
            श्योपुर,  केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर दो दिवसीय मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं, कल उन्होंने हवाई सर्वे किया, वहीं आज वह बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलने श्योपुर पहुंचे, लेकिन उन्हे जनता के विरोध का सामना करना पड़ा। मालूम हो कि मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात है, लोगों को खाने के लिए राशन तक नहीं मिल पा रहा है, जिनके घर राशन था, वो भी भीग चुका है, सरकार भले ही बाढ़ प्रभावितों को राहत देने की बात कह रही हो, लेकिन हालत बद से बदतर हो गए हैं. ऐसी बीच नेताओं का दौरा भी जोरों पर है. लेकिन इस बार नरेद्र सिंह तोमर को विरोध का सामना करना पड़ा।             नरेंद्र सिंह तोमर का विरोध करते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए। महिलाओं ने फेंका कीचड़केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर आज श्योपुर के दौरे पर थे, लेकिन उन्हें जनता के विरोध का सामना करना पड़ा, स्थानीय लोगों ने मुर्दाबाद के नारे लगाए, वहीं महिलाओं ने मंत्री जी की गाड़ी पर कीचड़ फेंका, लोगों का कहना है कि जिले में बाढ़ के चलते उनके पास खाने तक को ...

मज़दूर की जान बचाने को फ्लोरेस अस्पताल ने की मैराथन सर्जरी

चित्र
           ग़ाज़ियाबाद, ज़िले के प्रताप विहार इलाके में   24 वर्षीय मजदूर रमेश (नाम परिवर्तित) ने एक निर्माण स्थल पर रोज़ की तरह अपना काम शुरू किया। वह बेचारा नहीं जानता था कि उसके साथ क्या होने वाला है। जब दूसरे मज़दूर इमारत की 20 वीं मंजिल की छत खोल रहे थे, तभी वह उस इमारत के पास से गुज़र रहा था। उसी दौरान अचानक एक 20 फीट लंबा लोहे का सरिया गिर गया। लोग रमेश को वहां से हटने और दूसरी जगह जाने के लिए चिल्ला रहे थे। रमेश ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए उपर देखा, लेकिन उसे बचने का कोई रास्ता नहीं दिखाई दिया। 20 फीट का वह सरिया एक तीर की तरह उसके सिर को चीरता हुआ निकल गया, उसके दोनों सिरे आगे और पीछे दिखाई दे रहे थे। लोग उसकी मदद के लिए दौड़े और सरिये को आगे पीछे से काटने के बाद तुरंत उसे फ्लोरेंस अस्पताल ले गए।       फ्लोरेंस अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक, डॉ. एम.के. सिंह और डॉ. गौरव गुप्ता ने बताया, “जब रमेश को अस्पताल लाया गया तब उसकी हालत ठीक नहीं लग रही थी, उसके सिर में अभी भी 12 मिली मीटर का सरिया फंसा हुआ था, जो सिर के आगे-पीछे से दिखाई द...

कोटेदार के ख़िलाफ़ ग्रामीणों ने लगाया अनियमितता का आरोप

चित्र
           रसड़ा(बलिया)। स्थानीय तहसील मुख्यालय पर शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर नगरा ब्लाक के परशुराम पुर गांव के ग्रामीणों ने प्रधान नंदलाल चौहान व जनक चौहान के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी रसड़ा को शिकायती पत्र देकर गांव के कोटेदार पर 5 किलो की बजाय प्रति यूनिट 4 किलो खाद्यान्न अधिक मूल्य पर वितरण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने उसके अनियमितता की जांच कर कठोर कार्यवाही करने की मांग की। इसके पूर्व उन्होंने शपथपत्र शुदा 4 दर्जन से अधिक शिकायती पत्र के साथ सांकेतिक प्रदर्शन कर कोटेदार को बर्खास्त करने की आवाज बुलंद की। उन्होंने आरोप लगाया है कि कोटेदार एक तो कम घटतौली,मानक से कम अनाज देता। ऊपर से अधिक मूल्य भी वसूल करता है। तथा इसका प्रतिरोध करने पर धमकी भी देता है। उन्होंने कहा है कि यदि तत्काल प्रभाव से कार्यवाही नहीं की गई तो आगे लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन के लिए भी बाध्य होंगे। इस मौके पर ज्ञापन देने वालों में गुड्डू चौहान, बृजेश चौहान, राहुल चौहान, उर्मिला, मोहन, देवानंद, मंशा देवी, संजय चौहान आदि शामिल रहे।

तमंचा और कारतूस समेत अंतर्राज्य चेन स्नेचर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

चित्र
           बलिया, थाना रसड़ा पुलिस द्वारा चैन स्नेचिंग करने वाली टीम के एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जेे से एक तमंचााव कारतूस  बरामद किया गया है।      पुलिस अधीक्षक डॉ0 विपिन ताडा के आदेश के अनुपालन मे अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी रसड़ा एस. एन. वैस व प्रभारी थाना राज कपूर सिंह के कुशल निर्देशन में उ0नि0 चन्द्रशेखर सिंह द्वारा अन्तरजनपदीय चैन स्नेचिंग करने वाले गिरोह के एक अभियुक्त को मुखबीरी सूचना के आधार पर लखनेश्वर डीह विष्णु मन्दिर पर चैन लूट करने वाले गिरोह के एक सदस्य रिजवान अहमद उर्फ विक्की पुत्र मु0 सफिउल्ला निवासी मुहल्ला 63 अ प्रेमचक उर्फ उमरगंज थाना कोतवाली जनपद बलिया जो गाजीपुर कासिमाबाद रोड की तरफ से मो0सा0 से रसड़ा मार्ग की तरफ आ रहा था को कटहुरा मोड़ के पास थाना क्षेत्र रसड़ा से गिरफ्तार किया गया जिसकी जामा तलाशी के दौरान अभियुक्त रिजवान अहमद उर्फ विक्की उपरोक्त के पास से एक अदद तमंचा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूश .315 बोर बरामद हुआ जिसके संबन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0.2...

महंगाई, बेरोज़गारी, अराजकता और किसानों पर अत्याचार जैसे मुद्दों पर सपा की जन जागरूकता साइकिल रैली

चित्र
           बनारस, समाजवादी पुरोधा स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश व्यापी साइकिल यात्रा के आवाहन पर उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में जो अराजकता, महंगाई बेरोज़गारी, ख़राब स्वास्थ्य व्यवस्था, किसानों पर अत्याचार, पुलिसिया उत्पीड़न आदि मुद्दों पर मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड वाराणसी महानगर इकाई के अध्यक्ष अब्दुल कलाम कुरैशी के तत्वधान मे जन जागरण साइकिल यात्रा का आरंभ किया गया। वाराणसी नगर निगम से यात्रा को पूर्व पार्षद एवं बिंद समाज के महासरपंच रामशरण बिंद ने, समाजवादी झंडा दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना किया। साइकिल यात्रा को संबोधित करते हुए हारुन अंसारी मुख्य सचेतक सपा पार्षद दल पूर्व अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड वाराणसी ने कहा प्रदेश की जनता त्रस्त है चुनाव का इंतज़़ार कर रही है। उन्होंने कहा कि आगामी 2022 में जनता जुमले बाजों को 15 वर्ष के लिए फिर से सत्ता के बाहर कर देगी । जुलूस में किसान आंदोलन के समर्थन और कथित महंगाई व बेरोजगारी के विरोधी सरकार के ख़िलाफ़ नारे लगाते हुए  तख्तियां लिए साइक...

जनरल इंश्योरेंस एक्ट 2021 के विरोध में कर्मचारियों का प्रदर्शन

चित्र
                रसड़ा (बलिया), जनरल इंश्योरेंस बिजिनेस नेशनलाईजेशन एक्ट 2021 के विरोध में बुधवार को स्थानीय एलआईसी कार्यालय के बाहर लंच आवर में एलआईसी कर्मचारियों ने एआईआईइए तथा वीडीईए संगठन के नेताओं के नेतृत्व में गेट मीटिंग की। मीटिंग में यह तय किया गया कि जनरल इंश्योरेंस एक्ट 2021 कर्मचारी व ग्राहक दोनों के हित में नहीं है। इसके बाद कर्मचारी संगठनों ने नारेबाजी कर बिल का विरोध किया। इस दौरान इंश्योरेंस कर्मचारी संगठन के मंत्री अमित कुमार मिश्रा व अध्यक्ष बजरंगी राम ने कहा कि सरकार धीरे धीरे बीमा कंपनी को जिम्मेदारियों से मुक्त होने का प्रयास कर रही है। इसी का जीता जागता उदाहरण यह नया बिल है। इस बिल में सरकार 51 प्रतिशत के घोषित एफडीआई यानी निवेश भागीदारी से पल्ला झाड़ना चाहती है। यह लोकतंत्र व लोकसेवा के विरुद्ध है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि हम ऐसे एक्ट या बिल को कत्तई बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस अवसर पर देवेंद्र सिंह, विजय बहादुर धुसिया, पीयूष भारद्वाज, कुमार सौरभ, कुमारी प्रियांसि बरनवाल आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

हौसला बुलन्द: चोरों ने थाने के अंदर से चुराई सिपाही की बाइक

चित्र
                   वाराणसी, शिवपुर थाने में पूर्व में तैनात हेड कांस्टेबल मनोज कुमार शुक्ला शिवपुर थाने के बैरक में निवास करते हैं। और वर्तमान समय में जैतपुरा थाने में तैनात हैं। बीती रात हेड कांस्टेबल मनोज कुमार शुक्ला अपनी बाईक स0 UP70AF 2753 हीरो होण्डा स्पेलेण्डर प्लस लेकर शिवपुर आये और अपनी वाहन को थाना परिसर शिवपुर में खड़ी करके आराम करने अपने बैरक में चले गए। लेकिन सुबह जब उठे तो देखा कि बाइक पर चोरों हाथ साफ कर दिया था। हेड कांस्टेबल ने अपनी बाइक की काफी खोजबीन की लेकिन बाइक नही मिली। घटना के बाद पीड़ित हेड कांस्टेबल मनोज कुमार शुक्ला ने लिखित में बाइक चोरी की अज्ञात चोरों के ख़िलाफ़ तहरीर दी है। तहरीर प्राप्त होने पर शिवपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच पड़ताल करना चालू कर दिया है। सोचनीय विषय यह है कि जब थाना परिसर में एक सिपाही की बाइक बेखौफ चोरो द्वारा चुरा ली जा रही है तो आम जनता की बाइक चोर शिवपुर में आराम से चोरी कर सकते हैं। जनसामान्य का कहना है कि पुलिस सुस्त चोर मस्त की कहावत को चरितार्थ करते हुए  बाइक चोरो का शिव...

मिशन प्रेरणा और ई- पाठशाला पर राज्यस्तरीय संगोष्ठी में दिखा महिला शक्ति का जौहर

चित्र
             लखनऊ, उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्षा सुलोचना मौर्य के नेतृत्व में मिशन प्रेरणा की ई- पाठशाला पर राज्यस्तरीय संगोष्ठी का आयोजन सी०एम०एस० लखनऊ में सम्पन्न हुआ। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चंद द्विवेदी, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष हरी किशोर तिवारी, भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष राजीव मिश्रा, सी० एम० एस० लखनऊ के संरक्षक जगदीश गांधी के साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी संघ के अध्यक्ष व महामंत्री ने भी अध्यापकों को गुरु टिप्स दिए।        संगोष्ठी का मुख्य विषय मिशन प्रेरणा की ई-पाठशाला से बेसिक शिक्षा के शैक्षिक स्तर में आए सकारात्मक परिवर्तन पर व इस महामारी के समय में भी शैक्षिक स्तर में सुधार करने के लिए किए गये अथक प्रयासों पर सभी का ध्यान केंद्रित करना था।          सुलोचना मौर्या ने शिक्षा मंत्री को महिला शिक्षकों की समस्याओं से अवगत करवाया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर के अधिकांश जिलों से महिला शिक्षक संघों ने प्रतिभाग कि...

सेना में भर्ती की उम्र बढ़ाने को किया प्रदर्शन, युवा शक्ति चंद्रशेखर ने कहा: हर हाल में युवाओं का हो सम्मान

चित्र
                                           बलिया से कृष्णा शर्मा की रिपोर्ट              रसड़ा (बलिया)। दो वर्षों में कोविड के कारण सेना में भर्ती प्रक्रिया ठप्प होने के कारण वंचित हए युवाओं को मौका देने के लिए सेना भर्ती की आयु सीमा बढ़ाये जाने तथा रसड़ा की बंद चीनी मिल की खाली पड़ी भूमि पर दौड़ लगाने व अन्य प्रकार की तैयारी करने वाले सैकड़ों युवाआें को दौड़ से वंचित करने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा उस भूमि को जोतवा दिए जाने के विरोध में बुधवार को सपा नेता एवं युवा शक्ति चंद्रशेखर के अध्यक्ष मान सिंह सेंगर के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने स्थानीय रोडवेज से पद यात्रा निकालकर प्रदर्शन किया। वे तहसील मुख्यालय पहुंचे जहां धरने पर बैठ गए। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री व रक्षामंत्री के नाम संबोधित दो सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम प्रभु दयाल को सौंपा। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मान सिंह सेंगर ने कहा कि कोविड महामारी के कारण दो वर्ष से...

प्रेमी युगल ने पेड़ से फांसी लगाकर अंतिम लीला समाप्त कर दी

चित्र
        हरदोई , सांडी सैदापुर। प्रेम प्रसंग में आज सुबह थाना क्षेत्र के गांव में पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनील यादव पुत्र राकेश यादव निवासी ग्राम- नवाबगंज मजरा पिंडारी ब्लॉक -बिलग्राम का काफी दिनों से प्रेम प्रसंग शिल्पी कुशवाहा पुत्री भैया लाल कुशवाहा निवासी -सैदापुर ब्लाक- सांडी के साथ चल रहा था । परिवारीजनों द्वारा इस प्रेम प्रसंग का विरोध किया जा रहा था, जिससे प्रेमी युगल द्वारा गांव के बाहर स्थित बाग में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी गई। दोनों प्रेमी युगल ने एक ही रस्सी में आम के पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। आज मंगलवार सुबह लगभग 9:30 बजे जब गांव के लोग कृषि कार्य से उधर से निकले तो उन्होंने दोनों को पेड़ से लटकते देखा। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा परिवार के लोगों को सूचना देने के साथ ही सांडीथाना पुलिस को सूचना दी गई ।समाचार लिखे जाने तक पुलिस फोर्स द्वारा प्रेमी युगल गयाको रस्सी खुलवा कर सब को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

सर्वेश कुमार होंगे अब मुख्यालय और रज़ापुर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी

चित्र
                                                        -डॉ० एम सलीम           ग़ाज़ियाबाद, नवागंतुक खंड शिक्षा अधिकारी ने ज़िले के हॉट ब्लॉक में आज अपना चार्ज गृहण कर लिया। इस अवसर पर कार्यालय अधीनस्थों के साथ ब्लॉक व जनपद के शिक्षक संघों ने भी बीईओ का स्वागत किया।     विगत माह हाथरस ज़िले से ग़ाज़ियाबाद ज़िले को स्थानांतरित होकर आए खंड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार सिंह को वरिष्ठ बीईओ मानते हुए जिला बेसिक शिक्षाधिकारी बृज भूषण चौधरी ने उन्हें रज़ापुर ब्लॉक के अतिरिक्त मुख्यालय का भी कार्यभार सौंपा है। इससे पूर्व वर्ष 2012 से रज़ापुर ब्लॉक में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी किरण यादव का प्रयागराज के लिए स्थानांतरण हो गया था। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त किरण यादव का इस जिले से विशेष लगाव भी रहा है। ब्लॉक के शिक्षकों और कार्यालय सहायकों ने कल ही उन्हें विदाई पार्टी दी थी। उनके जाने के बाद जिला बेसिक शिक्षा...

अलीगढ़ हाईवे जाम कर किसान समस्याओं के सलूशन हेतु भाकियू ने सौंपा ज्ञापन

चित्र
           मुबारिजपुर, भारतीय किसान यूनियन भानू की मासिक पंचायत सोमवार को रहरा ब्लॉक परिसर में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता ओमकार सिंह ने तथा संचालन डा.शीशपाल सिंह ने किया। बैठक मे वक्ताओं में ब्लॉक अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार ने कहा कि जब तक तीनों कृषि काले कानून वापस नही होंगे तब तक पूरे देश मे धरना प्रदर्शन चलते रहेगे क्षेत्र मे आवारा गोवंश पशु किसानो की खड़ी फसल को बर्वाद कर रहे है जिने पकड़कर शीघ्र गौशाला भेजा जाए। गंगेश्बरी क्षेत्र की सभी बैंकों में किसानो की लोन की फाइल लम्बे समय से लम्बित पड़ी बिना पैसे लिए फाइल पास नहीं होती दढ़ियाल प्रथमा बैंक कैशियर का स्थान्तरण किया जाए। इधर अधिकारी किसानों की समस्याओं को नहीं सुनते बार बार परेशान करते रहते हैं। गुस्साए भाकियू के पध्दाधिकारियों ने अलीगढ़ हाईवे जाम कर विरोध प्रदर्शन किया रहरा थानाध्यक्ष व गंगेश्वरी खण्ड विकास अधिकारी दोनो ही मौखे पर पहुँच गए किसानो की समस्याओ को सुना ओर आश्वासन देते हुए जाम खुलबाया मांगो को लेकर थानाध्यक्ष की मौजूदगी मे गंगेश्वरी बीडीओ लक्षम्ण प्रसाद को ज्ञापन सौंपा गया।   ...

मां बेटे के आज के रिश्ते को बयान करती देवेंद्र साहू की रचना

चित्र
       कानपुर, किशोर कवि देवेंद्र साहू ने अपनी रचना के द्वारा मां और बेटे के रिश्ते को बयान करते हुए आज के समाज की ताज़ा तस्वीर पेश की है। अपनी रचना में उन्होंने बताया है कि किस तरह एक मां अपना दूध रूपी ख़ून पिलाकर छोटे पुत्र को बड करती है, और फिर वही पुत्र बड़ा होकर किस तरह से अपनी मां को शर्मसार करता है। इस किशोर स्कूली छात्र ने अपने काव्य के माध्यम से यह समझाने का प्रयास किया है कि आज का युवा वर्ग पत्नी के आ जाने के बाद किस तरह से अपने पेरेंट्स का तिरस्कार करता है। हालांकि पत्नी प्रेम कोई बुरी बात नहीं है किंतु जोरू के गुलामी को बुरा ही कहा जाता है। प्रस्तुत है युवा कवि की हस्तलिपि में लिखित उनके उद्गार- 

India covid cases graph

Popular News

शिक्षकों के ख़िलाफ़ जांच नहीं कर सकेंगे महानिदेशक

तरबियती कैंप में हाजियों को दिए टिप्स: हज करने का तरीक़ा और ज़रूरी सामान के साथ ही मसाइल से भी कराया रूबरू

आठवीं पास भी बन सकेंगे अग्निवीर

दिन में छह बार देनी होगी बेसिक शिक्षकों को अपनी हाज़िरी, अपलोड करना होगा सेल्फी से सुबूत

समस्या और तनाव प्रबंधन के गुर सीखने के बाद अध्यापक बनाएंगे आत्मजागरूक और साहसी समाज

जीवन कौशल प्रशिक्षण के दूसरे बैच में शामिल हुए सौ प्रतिभागी, जानेंगे WHO के 10 जीवन कौशल

विशेष दिनों के प्रति जागरूक करते हुए छात्राओं को बांटे सैनिटरी पैड्स

ख़त्म होगा पांच साल का इंतज़ार, परिषदीय शिक्षकों की पदोन्नति का शासन को भेजा प्रस्ताव