सिक्ख युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में किया गया शान्तिपूर्ण चक्का जाम
लखीमपुर खीरी, तहसील निघासन के मझरा फार्म के सिख संगठन ने किसान आन्दोलन के 4 महीने होने पर भी किसानों की मांगें न मानें जाने से सिंधू बार्डर पर बैठे किसानों के समर्थन में शान्ति पूर्ण चक्का जाम किया।
इस अवसर पर सिख युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष परमजीत सिंह सिंधू, निघासन इकाई के विधानसभा अध्यक्ष गुरुमीत सिंह, जसपाल सिंह भल्ला, साहिब सिंह और मांझा फार्म से हरमीत सिंह, गुरुजंत सिंह, कुलदीप सिंह ,गुरुविंदर सिंह सोनी, लखविंदर सिंह बजवा, सतनाम सिंह, अर्श सिद्धू, अमर सिंह आदि किसानों ने हिस्सा लिया।