किसान धरना सफल बनाने की अपील, किसान मार्च के बाद पहुंचे दिल्ली धरने में
हरदोई। लगभग 3 माह से देशभर के किसान दिल्ली के चारों ओर लगाताार धरना प्रदर्शन मेंं लगे हुए हैं। ठंड, बरसात और गर्मी मौसम चाहे जैसा भी हो लेकिन किसान लगातार डटे हुए हैं।
करीब ढाई सौ किसानों की शहादत भी किसानों का हौसला कम नहीं करा सकी। किसान नेताओं और सरकार के बीच 12 बार बातचीत भी हो चुकी है लेकिन बाात फिर भी नहीं बनी। यह कहना है किसान नेता जसवीर सिंह और सतेंद्र सिंह का। अब किसानों ने क्षेत्र से से पंचा की टोली में दिल्ली पहुंचकर धरने में भागीदारी सुनिश्चित को तथा हर जगह महा पंचायतों का आयोजन कर 6 मार्च से आरंभ हो रहे जनपद मुज़फरनगर के कस्बा रामपुर से किसान मजदूर जागृति मार्च किसान संयुक्त मोर्चा को मजबूत करने की रणनीति पर काम आरंभ कर दिया है। इस हेतु क्षेत्र के किसानोंं ेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेन ट्रैक्टरों से मार्च शुरू करने की कार्य योजना बनाई है। इस हेतु क्षेत्रीय किसान नेता रामवीर यादव ने बताया कि शाम को बिजनौर जनपद के नजीबाबाद में किसान ट्रैक्टर रैली करने की योजना बनाई है। किसान नेताओं ने आह्वान कियाा कि जो लोग रामराज से चलकर नजीबाबाद एकत्र होकर शाम को ही अफजलगढ़ पहुंचेंं। ज्ञातव्य है कि किसानों की यह यात्रा 24 मार्च को जनपद रामपुर के तहसील सभा में ख़त्म होगी।