सिद्धार्थनगर में नई रिपोर्ट के मुताबिक 39 नए संक्रमित मिले ॥
सिद्धार्थनगर : जनपद में आई कोरोना जांच रिपोर्ट में 39 संक्रमित मिले हैं। वहीं नौगढ़ के थरौली गांव निवासी पॉजिटिव युवक की मौत हो गई।संक्रमित लोगों में से डुमरियागंज में 13, शोहरतगढ़ में 12, नौगढ़ में मृतक समेत आठ, लोटन में एक, बांसी में दो, इटवा में दो व जिले में एक महिला संक्रमित मिली है। इसका पता स्वास्थ्य महकमा अभी नहीं लग पाया है। मिली रिपोर्ट में डुमरियागंज कस्बे व औराताल भारतीय स्टेट बैंक के एक-एक कर्मी व देवरिया गांव में एक वृद्ध पॉजिटिव मिले हैं। इन सबकी सैंपलिंग 24 जुलाई को हुई थी।
डुमरियागंज क्षेत्र के पिपरा रामलाल गांव में तीन साल की मासूम समेत 10 लोग पॉजिटिव मिले हैं। इसमें 50 वर्षीय महिला व उसकी 20 वर्षीय बेटी, 32 वर्षीय महिला व उसकी तीन वर्षीय मासूम बेटी, 85 वर्षीय महिला, 23 वर्षीय महिला, 14 वर्षीय किशोर, 50 वर्षीय महिला व उसकी 23 व 20 वर्षीय पुत्रियां पॉजिटिव मिली हैं। वहीं लोटन कस्बे का 22 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है। चार दिन पहले इसकी सैंपलिंग हुई थी। शोहरतगढ़ में नीबी दोहनी गांव में सात वर्षीय मासूम व उसकी मां,एक वृद्ध व उसका 14 वर्षीय पोता व एक युवक संक्रमित मिला है।
वहीं गड़ाकुल में एक महिला, शोहरतगढ़ कस्बे के वार्ड नंबर नौ में एक महिला व दो पुरुष, सीओ ऑफिस के पास एक पुरुष व एक महिला, नहरी गांव में एक महिला संक्रमित मिली है। नौगढ़ के जवाहर नगर में एक महिला व तीन पुरुष, खैर पब्लिक स्कूल का एक कर्मी, पुलिस लाइंस में एक व थरौली गांव में दो युवक संक्रमित मिले है। बांसी के भारतीय स्टेट बैंक का एक कर्मी व आजाद नगर में एक युवक संक्रमित मिला है। इटवा में रैपिड टेस्ट में गनवरिया गांव का एक युवक व इटवा कस्बे का एक किशोर पॉजिटिव मिला है। वहीं एक 47 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली है जिसे स्वास्थ्य महकमा ढूंढ रहा है। बाकी सभी को जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में आइसोलेट करा दिया गया है।
रिपोर्ट - असगर अली फैजी सिद्धार्थनगर